मेरा परिचय और लक्ष्य


 नमस्कार दोस्तों हमारे ब्लॉग पर आपका बहुत-बहुत स्वागत है

  मेरा नाम विनाय कुमार है| मैं एक  BSC का student हूं|

   जिला - मुजफ्फरपुर
 बिहार का रहने वाला हूं |
 मेरा जन्म तिथि 12/12/1997  है
 मुझे हमेशा कुछ नया करना और  लिखना पसंद है ,



 अगर आप हमारे ब्लॉग के लिंक से आए होंगे तो आपको मालूम होगा कि मेरा एक YouTube चैनल है जिसका नाम fun friend india है |   उस पर मैं  कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक मुद्दे पर वीडियो बनाकर डालता  रहता हूं | जो कि पहले भोजपुरी भाषा में होता था, अब हिंदी भाषा में होता है  |



 YouTube कैसे शुरू किया मैंने

     तो जैसा कि मैंने आपको बताया कि मुझे नए-नए कहानी लिखने का शौक था | और काफी अच्छा लिख भी लेता था | कभी-कभी दोस्तों के साथ कॉमेडी वीडियो भी बना लेता था | उतना अच्छा तो नहीं बन पाता था, और ना ही मुझे YouTube के बारे में कुछ मालूम था जब 2017 , अप्रैल में मेरा ISC (12th) का exam खत्म हुआ तो कुछ दिनों बाद मैंने JioFi  (जियो का वाई फाई)   खरीद का खरीदा क्योंकि मेरे पास 3G Android था | उसके बाद मैंने YouTube के बारे में जाना,  धीरे-धीरे मुझे लगा कि मैं इस पर कुछ कर सकता हूं | मेरे पास एक पुराना ID था जिसका नाम बदलकर "multitalent हिंदी"  रखा और उस पर टेक्निकल, इलेक्ट्रॉनिक और एक्सपेरिमेंटल वीडियो अपलोड करने लगा | मैं आपको बताता चलूं कि, मैं बहुत काम खेलता था | आज भी मुझे कुछ खेलने नहीं आता है | मैं अपना खाली समय कुछ  छोटे-माटे एक्सपेरिमेंट,  कोई चीज बनाने मैं बीता करता था | बचपन से ही मुझे इलेक्ट्रॉनिक में बहुत इंटरेस्ट है |  तो धीरे-धीरे मैंने उस चैनल पर वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया | वीडियो अपलोड करता और अपने दोस्तों के साथ शेयर करता, वीडियो बनाने में काफी मेहनत लगती थी और मुश्किल से 10-15 व्यूज आ जाते थे वीडियो technology releted था | इसलिए मेरे दोस्त लोग भी इसमें intrest लेना छोड़ दिए थे लिंक भेजने पर भी नहीं देखते थे | ignor करते थे , मैंने भी सोचा कि ऐसे नहीं चलने वाला है और फिर मैंने एक दूसरा चैनल स्टार्ट किया जिसका नाम "fun friend india" है |  मैंने एक स्क्रिप्ट लिखा और अपने दोस्तों को सुनाया | उन्हें काफी पसंद आया और वह वीडियो बनाने के लिए तैयार हो गए | हमारे पास सुविधा के नाम पर सिर्फ मोबाइल था | किसी तरह हमने पहला वीडियो बना लिया जिसे बनाने में दो-तीन दिन का समय लग गया | 26 अगस्त 2017 ,1:25  दिन में  चैनल पर  अपना पहला वीडियो अपलोड कर दिया |   और हम सभी ने जितना हो सके शेयर कर दिया और हमारे जानने वाले ने भी शेयर किया |  1 दिन में मेरे 30 सब्सक्राइब  और शाम तक 100 व्यूज आ गए थे  काफी लोगों ने कहा कि अच्छा है  और इसमें इंटरेस्ट भी ले रहे थे और यह भी पूछ रहे थे कि अगला वीडियो कब आएगा और उस समय हमें काफी मोटिवेशन मिला और लगा कि  यहां कुछ किया जा सकता है | फिर मैंने वीडियो बनाना शुरु कर दिया और 5 दिन 7 दिन  पर वीडियो अपलोड करने लगा | वीडियो पर काफी अच्छे भी views तो नहीं आते थे फिर भी पहले वाले चैनल के मुकाबले इस पर काफी अच्छे views आ जाते थे | और मुझे जितने जानने वाले थे वह सब ही देखते थे और इसी तरह चलता रहा | उस समय चैनल को monetize करने के लिए 10,000 views पुरा करना था | 10 या 12 वीडियो डालने के बाद मेरा 10,000 views पूरा हो गया और चैनल review  और हम लोग मोनेटाइजेशन ऑन होने का इंतजार करते रहे बीच-बीच में वीडियो भी बनाते पर पहले जैसा मोटिवेशन नहीं था काफी निराश हो चुके थे | 

            2 महीना review में रहने के बाद फाइनली YouTube के तरफ से जनवरी महीना में एक नया नियम आया कि चैनल को monetize करने के लिए 4000 घंटे और 1000 सब्सक्राइबर  पूरा करना होगा सुनकर काफी असहज महसूस हुआ लेकिन संतुष्टि इस बात की थी कि YouTube के तरफ से कोई जवाब तो आया | उस समय मेरे 400 सब्सक्राइबर और 1500 घंटे का watch time था | हमें लगा कि 2-3 महीने और लग जाएंगे इस स्कोर को पूरा करने  के लिए  |  मैंने वीडियो बनाना जारी रखा |

          एक दिन एकाएक एक वीडियो वायरल हो गया और उस पर भर-भर के views आने लगे और उसके साथ-साथ सब्सक्राइबर भी आने लगे | 4 से 5 दिन के अंदर मेरा 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का watch time पूरा हुआ और चैनल review  में चला गया | उस समय से मेरा चैनल काफी तेजी से बढ़ने लगा views भी आने लगे subscriber अभी आने लगे |   वीडियो तो काफी अच्छी बना लेता था लेकिन एक बात की संतुष्टि हमें नहीं मिलती थी | मेरा वीडियो टाइमपास लापरवाह बनता था | जो कि सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए होता था | मुझे लगा कि इंटरटेनमेंट के साथ-साथ कुछ नॉलेज भी शेयर करना चाहिए , और फिर मैंने सामाजिक मुद्दा को भी उसमें लेने लगा  और आज लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है |

             आप सबको बताता चलूं मोबाइल से एडिटिंग करने में काफी problem होती थी |  किसी तरह पापा को मना कर एक कंप्यूटर खरीदवाया   जो की 30000 का है |

            4000 hour watch time  और 1000 subscriber  पूरा होने के बाद जो चैनल review में गया वह गया ही रह गया और हम इंतजार करते ही रह गए..... |
           कभी सोचते वीडियो बनाए | कभी सोचते नहीं बनाए | और चैनल का watch time लाखों में पहुंच चुका था और subscriber भी लाखों में पहुंच चुके थे  |


          अब इंतजार की हद हो गई थी | ना हम में मोटिवेशन बची थी, और ना ही कोई आशा | ( date- 26/06/2018  ) हम  आखरी बार वीडियो बना कर छोड़ने वाले थे | मैं और  संजीत (  मेरा दोस्त ) यह बात कर रहे थे की इस वीडियो को बनाकर  चैनल छोड़ देते हैं | अगर चैनल monetizatize होता है तो काम किया जाएगा नहीं तो छोड़ दिया जाएगा |   बस यही सब बात करते करते हम दोनों घर पर आए और कंप्यूटर ऑन करके देखा तो चैनल मोनेटाइज हो चुका था.., हमारी खुशी की ठिकाना ना थी..... और एकदम आखिरी मोड़ पर मेरा चैनल मोनेटाइज हो गया ....|

 किसी ने सच ही कहा है | कि हमें प्रयास करते रहना चाहिए,
 क्योंकि गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल सकती है..|

           बस फिर क्या था  | जी-जान से लग गए | आज हमारा चैनल 500,000 सब्सक्राइबर पार कर चुका है | और बस आप लोगों का इसी तरह सपोर्ट रहा है तो और भी आगे बढ़ते रहेंगे |

         आज हम अपना शौक पूरा कर सकते हैं |  क्या वह दिन थे जब जुगाड़ से काम चला करते थे..... और आज कैमरा भी है,   कंप्यूटर भी है,   और काम का हर चीज है बस इसी तरह अपना सपोर्ट बनाए रखें..|


         
         अगर मैं चाहता तो बाकी लोगों की तरह लापरवाह और घटिया वीडियो बनाकर काफी अच्छा views और सब्सक्राइबर ले सकता था | लेकिन,  मैं गांव से हूं मेरे पास परिवार है | और सच तो यह है कि मैं वीडियो YouTube पर डालने से पहले , मैं अपने परिवार के साथ बैठकर देखता हूं | इसमें हमें कहीं से भी हिचकिचाहट या शर्म नहीं आती क्योंकि मैं वैसा वीडियो बनाता ही नहीं हुँ | और वीडियो के अंत में एक अच्छा सा मैसेज रखता हूं जिससे काफी लोग कहते हैं कि अच्छा बना रहा है | और मुझे भी एक संतुष्टि मिलती है कि कुछ तो अच्छा कर रहा हूं | मेरा चैनल देखने के बाद आपको भोजपुरी भाषा के प्रति नजरिया बदल जाएगा |  और आज भी वीडियो बना रहा हूं तो सिर्फ आप लोगों के प्यार और सपोर्ट से वीडियो बनाने में हमें काफी मेहनत लगती है 4 से 5 दिनों का समय लगता है | इस वजह से वीडियो आने में थोड़ी लेट हो जाती है | पर वीडियो लेट हो जाए लेकिन मैं हमेशा से अलग और अच्छा वीडियो डालने का प्रयास करता हूं |

       
    हमारे लेख को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.|
    आप अपना विचार नीचे कमेंट कर सकते हैं     

Kategori

Kategori